संथाल: छह इनामी हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण
AJ डेस्क: नक्सल क्षेत्र में दुमका पुलिस को अब तक कि सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुमका पुलिस के सामने 6 हार्डकोर नक्सली आधुनिक हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है। जिसमें इनामी हार्डकोर नक्सली पीसी दी उर्फ परसिला देवी, किरण दी उर्फ पक्कू टुडू, सुखलाल देहरी, सिधो मरांडी, प्रेमशीला मरांडी और भगत सिंह हेम्ब्रम शामिल है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

इन हार्डकोर नक्सली ने अपने हथियार जिसमें एक AK-47, एक इंसास राइफल, एक कार्बाइन और एक पिस्टल शामिल है, के साथ आत्मसमर्पण किया है। इन्होंने अपने पास रखे दर्जनों जिंदा कारतूस भी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। सभी हार्डकोर नक्सलियों ने दुमका पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों समक्ष समर्पण कर दिया है।

बता दें कि आत्मसमर्पण करने वाले इन हार्डकोर नक्सलियों में पिसी दी और किरण दी 5 लाख की इनामी नक्सली है जबकि बाकी चार हार्डकोर नक्सली 1 लाख के इनामी नक्सली है। इन सभी नक्सलियों पर दुमका के विभिन्न थाना सहित दूसरे जिले के थानों में नक्सली एक्टिविटी के दर्जनों मामले दर्ज है। जिसमें हार्डकोर इनामी नक्सली पिसी दी और किरण दी पर पाकुड़ एसपी अमरजीत बलियार की हत्या, 2014 के लोकसभा चुनाव में बम विस्फोट करने सहित कई चर्चित मामले शामिल है। वहीं आज इन हार्डकोर नक्सलियों के आत्मसमर्पण के समय पुलिस उप महानिरीक्षक, एसएसबी के उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक के साथ साथ कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
