भागलपुर: बिजली के तार से घर मे लगी आग, तीन बच्चों की मौत, माता पिता झुलसे

AJ डेस्क: भागलपुर में होली की रात बिजली के तार से आग लगने के कारण एक ही परिवार के 3 बच्चे झुलस गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में 2 बेटी और 1 बेटे को बचाने में माता-पिता भी बुरी तरह जल गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना पीरपैंती थाना अंतर्गत परशुरामपुर पंचायत की है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है।

 

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि बर्बरिया धार के पास लालमुनि मंडल के घर में बिजली का तार गिरने से देर रात अचानक आग लग गई। एक चिंगारी से पूरा परिवार ही तबाह हो गया। जब आग लगी, उस समय घर में 8 वर्षीय प्रीति कुमारी, 6 साल की नैना कुमारी और 1 साल का सूरज कुमार गहरी नींद में सो रहे थे। लेकिन, आग ने जब प्रचंड रूप धर लिया तो पिता लालमुनि मंडल और मां रीता देवी की आंखें खुल गईं। बच्चों को जलते देख माता-पिता के होश उड़ गए। दोनों ने तीनों बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की। दोनों बुरी तरह जल गए, लेकिन अपने बच्चों को नहीं बचा सके।

 

 

लालमुनि मंडल और रीता देवी का पीरपैंती रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों बच्चों के शव पूरी तरह जल गए हैं। उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »