नशे में धुत्त रिश्वतखोर डॉक्टर की लोगों ने कर दी पिटाई (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: उत्तर प्रदेश के कासगंज से सनसनीखेज घटना सामने आई है, यहां शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर की पब्लिक द्वारा जमकर पिटाई की गई। जब एक मरीज को इलाज के लिए अस्तपताल लेकर आया गया तो डॉक्टर ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया और इतना ही नहीं नशे में झूमता हुआ डॉक्टर मरीज के ऊपर गिर गया।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

बता दें, मरीज के रिश्तेदार ने बताया कि ‘मेरा रिश्तेदार सड़क दुर्घना में घायल हो गया था जब हम उसको अस्तपाल में भर्ती करने के लिए लेकर आए तो डॉक्टर ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया और नशे में धुत डॉक्टर मरीज के ऊपर ही गिर गया।

 

 

एएनआई के अनुसार, डॉक्टर ने मरीज के भाई से मारपीट भी की इसके बाद और विवाद बढ़ गया। मरीज के रिश्तेदार ने डॉक्टर से पूछा कि क्या हम उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती करवा सकते है।

 

देखें वीडियो-

 

 

लेकिन डॉक्टर ने उनसे 10000 रुपए की मांग की। हमने उसे 5000 रुपए दे दिए लेकिन डॉक्टर ने मरीज के इलाज करने से इनकार कर दिया और कहा कि जब तक 5000 रुपए और नहीं मिलेंगे तक इलाज नहीं किया जाएगा। इस बात को लेकर और विवाद बढ़ गया जिसके बाद डॉक्टर की पब्लिक द्वार जमकर पिटाई की गई।

 

 

इससे पहले जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र और जेएनयू छात्र संघ में पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। उनके समर्थकों ने पटना AIIMS में जूनियर डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की थी। कन्हैया और उनके समर्थक AIIMS में भर्ती छात्र नेता सुशील कुमार का हालचाल जानने के लिए अस्पताल गए हुए थे। FIR के अनुसार कन्हैया और उनके समर्थक अस्पताल में हंगामा कर रहे थे और डॉक्टरों के अपने ड्यूटी करने में डिस्टर्ब कर रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »