इस बार तीन लाख सदस्य बना कर जिला के सभी छह विधान सभा सीट जीतना है: सांसद

AJ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 की धनबाद जिला की एक बैठक जोड़ाफाटक स्थित इंडस्ट्रीज एंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा जिला के सदस्यता अभियान में लक्ष्य निर्धारित करने और उसे कैसे अमलीजामा पहनाया जाए इसपर विचार विमर्श करना था।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। धनबाद में भी पिछले सदस्यता अभियान में 1 लाख 94 हजार सदस्य बने थे। इस बार इन सभी सदस्यों को पुनः सदस्य बनाते हुए सवा लाख नए सदस्य को धनबाद जिला में जोड़ना है। जब हम एक नए सदस्य बनाते हैं तो उस सदस्य के साथ साथ उनका पूरा परिवार हमारी विचारधारा का समर्थक बन जाता है। इसका परिणाम भी सामने है। धनबाद जिले से 6 विधानसभा से चाहे वो धनबाद का लोकसभा सीट हो या गिरिडीह का हमें ऐतिहासिक मत प्राप्त हुआ है। इस बार सदस्यता अभियान में 3 लाख से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने से निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में धनबाद जिले के सभी 6 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने में सफल होगी साथ ही हमारे संगठन के कार्यों का विस्तार भी होगा।’

 

 

वहीं इस अवसर पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा, ‘इस विधानसभा चुनाव में जो झारखंड में अबकी बार 65 पार का नारा है उस को सफल बनाने में सदस्यता अभियान कार्यक्रम मजबूती प्रदान करेगी। सदस्यता अभियान को ज्यादा से ज्यादा सफलता दिलाकर हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर हम सेवा करने का कार्य भी बढ़ा सकते हैं।’

 

 

बता दें कि इस बैठक में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती अवसर 6 जुलाई 2019 को पूरे धनबाद जिले में सदस्यता अभियान कार्यक्रम प्रारंभ होगा। यह कार्यक्रम 6 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा 12 से 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता का कार्यक्रम चलेगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 25 सदस्यों को सदस्यता दिलानी पड़ेगी। साथ ही पार्टी ने नए सदस्यों को जोड़ने के लिये एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने के लिए 89 80 80 80 80 पर मिस कॉल करके सदस्य बन सकते हैं।

 

 

इस बैठक में धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी मानस प्रसून ने भी अपने-अपने राय रखे। वहीं इस दौरान बैठक महामंत्री संजय झा, प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, प्रदेश मंत्री प्रोफेसर सरिता श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता हरि प्रकाश लाटा, झरिया विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागनी सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रॉबिन गोराई, अपर्णा सेन गुप्ता, 20 सूत्री के उपाध्यक्ष ई इंद्रजीत महतो सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »