IAS अमित कुमार ने पदभार संभाला, धनबाद के 47 वें उपायुक्त बने

AJ डेस्क: धनबाद के 47वें उपायुक्त (डीसी) के रूप में अमित कुमार ने रविवार को प्रभार संभाल लिया। उन्होंने उपायुक्त के आवासीय कार्यालय में आकर आंजनेयुलु दोड्डे से कार्यभार लिया। इस दौरान धनबाद के निवर्तमान उपायुक्त ए. दोड्डे ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

बता दें कि झारखण्ड सरकार ने इसी शुक्रवार को लगभग एक दर्जन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया था। इसी स्थानांतरण-पदस्थापन के दौरान सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर के उपायुक्त अमित कुमार स्थानांतरण धनबाद कर दिया गया था। वहीं धनबाद के निवर्तमान उपायुक्त ए. दोड्डे ने 23 जून 2016 को धनबाद उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया था।

 

 

अमित कुमार ने धनबाद उपायुक्त का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वो जल्द ही सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ एक बैठक कर जिले में व्याप्त तमाम मूलभूत समस्याओं से रु-ब-रु होंगे और उसके समाधान करने की दिशा में पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए जो भी संभव होगा वो किया जाएगा। साथ ही जिले के विकास में जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा जिले में विधि व्यवस्था कायम रहे इसपे भी उनका विशेष ध्यान रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »