युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव समर्थकों संग भाजपा में हुए शामिल
AJ डेस्क: झरिया विधान सभा क्षेत्र में आज कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है तो वहीं चुनाव के पहले भाजपा का मनोबल बढ़ा है। झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव संजय वर्मा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
झरिया के रामचंद्र दल परिसर में झरिया भाजपा ने मिलन समारोह का आयोजन किया। झरिया विधायक संजीव सिंह की पत्नी भाजपा नेत्री रागिनी सिंह कांग्रेसी नेताओं को भाजपा में शामिल कराने का मोर्चा सम्भाले हुए था। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय वर्मा अपने समर्थकों के साथ भाजपा पर विश्वास जताते हुए भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेसी नेता सपन मजूमदार भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह और रागिनी सिंह ने इन कांग्रेसी नेताओं का अपनी पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर हरीश जोशी, मानस प्रसुन्न, राज कुमार अग्रवाल, महंत पांडे, स्वरूप भट्टाचार्य, अरविंदम बनर्जी सहित भाजपा के अन्य नेता भी वहां उपस्थित थे।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
