वाहिनी ने लगाए ग्यारह सौ पौधे, दो लाख पेड़ लगाने की योजना
AJ डेस्क: भारतीय युवा सेवा वाहिनी के सदस्यों ने आज धनबाद के भुइफोड़ पहाड़ के नीचे ग्यारह सौ पौधा लगाया। पर्यावरण संतुलन बनाये रखने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण एवम वाहिनी का सराहनीय कदम माना जा रहा है। वाहिनी का वृक्षारोपण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

वाहिनी ने धनबाद कोयलांचल में पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए बड़े तादाद में वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आज भुइफोड़ पहाड़ के नीचे धनबाद पब्लिक स्कूल से फायर जोन तक वाहिनी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया। धनबाद के एसएसपी, मेयर, समाजसेवी रमा सिन्हा, भूपेंद्र तिवारी के अलावा भाजपा नेता सत्येंद्र कुमार ने बढ़ चढ़ कर इस कार्यक्रम में भाग लिया और वाहिनी के प्रयास की सराहना की।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
