ऐतिहासिक: झारखण्ड के रामगढ़ में “दि पंजाब रेजिमेंट” की आज हुई स्थापना

AJ डेस्क: भारतीय सेना की सबसे पुरानी पंजाब रेजीमेंट में एक नई 31वी बटालियन दी पंजाब रेजीमेंट की स्थापना सोमवार को पंजाब रेजीमेंट सेंटर रामगढ़ छावनी में एक सैन्य समारोह का आयोजन कर किया गया। इस स्थापना समारोह का शुभारंभ ब्रिगेडियर एन एल चारंग सेना मंडल के द्वारा ध्वजारोहण कर किया।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

इस अवसर पर ब्रिगेडियर चारंग ने कहां की 31वी दी पंजाब रेजीमेंट की स्थापना पंजाब रेजीमेंट के 21वीं स्थाई बटालियन के रूप में किया गया है। भारतीय सेना की सबसे पुरानी व अलकृत पंजाब रेजीमेंट के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। जिसने अपनी यात्रा की शुरुआत 1759 में की थी। कर्नल कुमार आनंद इस युवा बटालियन के सबसे पहले कमान अधिकारी होंगे। उन्होंने 31वी दी पंजाब रेजीमेंट के अधिकारियों और अन्य को शुभकामनाएं दी। साथ ही पंजाब रेजीमेंट के वीर शहीदों के सर्वोत्तम बलिदान को याद करते हुए नए रेजीमेंट को महान आदर्शों तथा परंपराओं पर चलने की शिक्षा दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »