21 वीं सदी का श्रवण: बृद्ध माँ को स्कूटर से ही तीर्थ स्थल घुमा रहा डॉक्टर पुत्र

AJ डेस्क: कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले डॉक्टर कृष्णा कुमार ने अपनी ढलती वर्ष की उम्र में एक नया इतिहास रच दिया है। उनके इस कारनामे की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। कृष्ण कुमार ने 70 साल की अपनी बूढ़ी मां को स्कूटर पर बैठाकर कई तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए। उन्हें अगर 21वीं सदी का श्रवण कुमार कहा जाए तो बड़ी बात नहीं होगी।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

हाल ही में वे अपनी मां को स्कूटर पर लेकर इस यात्रा के दौरान तिनसुकिया पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह उनका मातृ सेवा संकल्प यात्रा है। उन्होंने ये यात्रा 16 जनवरी 2018 को मैसूर से शुरू की थी।

 

 

 

कृष्ण कुमार ने आगे बताया कि सबसे पहले वे कर्नाटक से केरल गए जिसके बाद वे तमिलनाडु फिर पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार तक की यात्रा की और इन राज्यों में बसे तीर्थ स्थलों और धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए।

 

 

इतना ही नहां कृष्ण ने बताया कि वे स्कूटर से ही नेपाल और भूटान भी गए। अब वे अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड की तरफ यात्रा करने जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »