भू-विवाद में खुलकर चले लाठी डंडे, दोनों पक्ष के आधा दर्जन जख्मी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: कहते है जमीन-जायदाद भाई-भाई को दुश्मन बना देती है और इसका जीता-जागता उदाहरण आज धनबाद में देखने को भी मिला। जहाँ एक जमीन के टुकड़े के लिए दो भाइयों ने जमकर एक दूसरे का खून बहाया। इस घटना में 6 लोग घायल हुए है जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र का है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

गोरगा बस्ती में जमीन विवाद को लेकर 6 लोगों का खून बहा है। पहले दोनों पक्षो में तू-तू, मैं-मैं हुआ। फिर देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडो से वार करने लगे। इस मारा-मारी में किसी का सिर फूटा तो किसी की हाथ की हड्डी टूट गई। इस घटना में गिरधारी महतो, रेखा देवी, मीना देवी और मेहरू महतो गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

 

 

देखे वीडियो-

 

 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल गिरधारी महतो ने बताया कि उनके परिवार वालों ने सूचना दिया था कि उसके खेत में उसके ही भाई द्वारा हल चलाया जा रहा है। जिसके बाद वो अपने परिजनों के साथ अपने खेत पर पहुंचे। गिरधारी ने बताया कि उनके भाई और उसके साथ वहाँ पहले से मौजूद लोग पारंपरिक हथियारों से लैस थे। जैसे ही इन्होंने अपने खेत से उन्हें निकालने की कोशिश की उन्होंने इनपर हमला कर दिया।

 

 

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि घायल गिरधारी ने पुलिस के पास टेकलाल महतो और उनके पुत्र दीपचंद महतो सहित कई पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही गिरधारी ने पुलिस को इस घटना से सम्बंधित एक वीडियो भी दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »