धोनी ने जीवा और साक्षी संग मनाया जन्म दिन, दुनिया भर से मिल रहीं शुभ कामनाएं (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने बेटी जीवा, पत्नी साक्षी और भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों के साथ अपना 38वां जन्मदिन मनाया। धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है और यह सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। उनके साथ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल और टीम के बाकि मेंबर भी नजर आ रहे हैं।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

इससे पहले धोनी के जन्मदिन पर केक काटने का एक वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

एम एस धोनी को पूरी दुनिया से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं, इस कड़ी में बीसीसीआई और आईसीसी ने भी बधाई दी। बीसीसीआई ने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि चार विश्व कप, चार अलग-अलग लुक। आपको कौन सा सबसे ज्यादा पसंद है? एक तस्वीर चुनें। हैप्पी बर्थडे धोनी।

 

 

 

बता दें कि धोनी के करियर में ढेर सारी नगीने जड़े हैं. अपनी कप्तानी के दौरान भारत को दो विश्वकप दिलाने वाले धोनी ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी जिता चुके हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट और वनडे में नंबर-1 रह चुकी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »