यमुना एक्सप्रेस वे पर पुल से नीचे गिरी बस, 29 की मौत, राहत कार्य जारी

AJ डेस्क: आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर आज (सोमवार) सुबह बड़ा हादसा हुआ। हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग की मदद से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को पास अस्पतालों में पहुंचाया गया। उत्तर प्रदेश रोडवेज की यह डबल डेकर बस इटावा से दिल्ली जा रही थी आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे से फिसलकर पुल के नीचे नाले में गिर गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक बस में 50 लोग सवार थे।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए डीएम और एसपी को निर्देश दिया कि घायलों को सभी संभव मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। हालांकि अभी हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। यूपी रोडवेज ने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।
 

 

उधर यूपी पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर, इटावा से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ एक्सप्रेस रोडवेज बस सं0 यूपी 33 एटी 5877 अनियंत्रित होकर ग्राम कुबेरपुर के पास झरना नाला में गिर जाने से पानी के अंदर आधी डूब गई। 27 शव निकाले गए तथा करीब 15-16 लोगों घायल अवस्था में निकाल कर अस्पताल भेजा गया है।

 

 

यमुना एक्सप्रेस-वे पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसी साल मार्च महीने में एक प्राइवेट बस सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी थी जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए थे। जनवरी में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दिल्ली की एक मशहूर पॉप गायिका शिवानी भाटिया की मृत्यु हो गई थी। जबकि उनके पति निखिल भाटिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पिछले साल मथुरा के पास हादसे में दो महिला डॉक्टरों समेत AIIMS के 3 डॉक्टरों की मौत हो गई थी। ठंड के मौसम में इस एक्सप्रेसवे पर कई बार बड़े हादसे हुए हुए। दर्जनों गाड़ियां आपस में भिड़ चुकी हैं। गौर हो कि 165 किलोमीटर लंबा यमुना एक्‍सप्रेस वे ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »