जमशेदपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

AJ डेस्क: झारखण्ड के जमशेदपुर की गोलमुरी थाना पुलिस ने ऑर्गेनाइज्ड सेक्स रैकेट का भंडा फोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आनंदनगर इलाके के एक किराए के मकान में छापामारी कर पांच महिला और एक पुरुष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

जानकारी के अनुसार पुलिस के हत्थे चढ़ी इन महिलाओं में कई विवाहित भी हैं जो शहर के विभिन्न इलाकों की रहने वाली बताई जाती है। जिस्मफरोशी के इस गोरखधंधे में शामिल इन महिलाओं में से कई ऐसी भी है जो ग्राहक को लाने का काम करती थी। पुलिस की गिरफ्त में आया युवक भी ग्राहक था जिससे पुलिस हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। इधर जिस मकान में यह अनैतिक कार्य चल रहा था उस मकान के मालिक को भी पुलिस थाना में लाकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि जिस्मफरोशी के इस धंधे के पीछे और कौन-कौन लोग है। जिनके शह पर देह व्यापार का यह अनैतिक खेल खेला जा रहा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »