भूली में भीषण हादसा, कार पर सवार 2 की मौत, 3 गम्भीर, गाड़ी के परखच्चे उड़े
AJ डेस्क: धनबाद के श्रमिक नगरी भूली में अहले सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए है। जिनका इलाज धनबाद के पीएमसीएच में चल रहा है। हादसा अहले सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट डिजायर कार में 5 लोग सवार होकर भूली ए ब्लॉक के रास्ते भूली सी ब्लॉक की तरफ जा रहे थे। लेकिन कार की गति काफी तेज होने के कारण चालक ने कार के ऊपर से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे कार भूली मध्य विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर पहले एक बिजली के खंभे से जा टकराई, इसके बाद कार स्कूल के बाउंड्री वॉल से जा भिड़ी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि उसी वक्त वहाँ से गुजर रही भूली ओपी के गस्ती दल की नजर उस भीषण सड़क दुर्घटना पर पड़ी। जिसके बाद पांचों घायलों को उठा कर इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान कार सवार 18 वर्षीय अभिषेक चौधरी और सोनू हांसदा की मौत हो गई है। जबकि कार सवार सोनू कुमार और आतिफ की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं एक और घायल राजा का इलाज अशर्फी अस्पताल में हो जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक अभिषेक चौधरी स्टील गेट स्थित सीएमपीएफ कॉलोनी और सोनू हांसदा पांडरपल्ला के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी है।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
