तुगलकी फरमान: 132 सफाईकर्मियों को निकाला, बाकि सफाईकर्मी भी हड़ताल पर

AJ डेस्क: धनबाद नगर निगम में आज एक फरमान जारी हुआ। यह फरमान नगर निगम के आयुक्त के कलम से जारी किया गया है। इस फरमान के अनुसार आज से निगम के वार्ड संख्या 20 से वार्ड संख्या 30 तक में कार्यरत कुल 1 सौ 32 सफाई कर्मियों को बिना किसी नोटिस के बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। निगम का यह आदेश सफाई कर्मियों के बीच जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते हंगामा खड़ा हो गया।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह भी निगम क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारी अपने काम पर पहुंचे लेकिन वहाँ पहले से पहुँच चुके नगर आयुक्त के उस फरमान ने सभी सफाई कर्मियों के होस उड़ा दिया। इस फरमान से गुस्साए सभी कर्मियों ने सफाई कार्य को पूरी तरह से बाधित कर निगम कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की। वहीं महिला सफाई कर्मचारियों ने निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो विगत दस वर्षों से निगम क्षेत्रों में सफाई का काम करती आ रही है और आज अचानक बगैर किसी सूचना के उन्हें काम से निकाल दिया जाना कितना उचित है। अब ऐसे में वो भला अपना और अपने परिवार का पेट कैसे पाल पाएंगी।

 

 

 

 

वहीं धनबाद नगर आयुक्त के कलम से जारी उस फरमान की बात करें तो इसमें साफ-साफ लिखा है, “धनबाद नगर निगम अंतर्गत ठोस अपशिष्ट योजना का कार्य DIMSWL, Dhanbad के द्वारा किया जा रहा है। उक्त के आलोक में निर्देश दिया जाता है कि दिनांक 12.07.2019 से वार्ड संख्या 20 से 30 के प्रत्येक वार्ड में केवल 15 सफाई कर्मियों के साथ कार्य करने की अनुमति दी जाती है तथा साथ ही साथ निगम का कोई भी ट्रेक्टर कचड़ा उठाव हेतु इन वार्ड में नहीं जाएगी। NGO द्वारा निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 20 से 30 के व्यावसायिक क्षेत्रों से कचड़ा का उठाव नहीं किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है।”

 

 

वहीं आज सुबह-सुबह अपने काम पर पहुंची इन वार्डो में कार्यरत महिला सफाई कर्मियों को इस आदेश से गहरा झटका लगा है। बताया जा रहा है की काम से निकाले गए कर्मियों में ज्यादा संख्या महिला सफाई कर्मियों का ही है। दूसरी ओर इस आदेश से आक्रोशित अन्य सफाई कर्मियों ने भी अपने निकाले गए साथियों के समर्थन में आज से निगम के तमाम वार्डो में सफाई का काम बाधित कर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »