दादी के उम्र वाली महिला के साथ वहशी ने किया मुंह काला, गया जेल

AJ डेस्क: बिहार के मधुबनी जिले से एक हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है, यहां एक 15 साल के नाबालिग लड़के ने एक 80 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार किया है। पुलिस ने आरोपी लड़के को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। मधुबनी के पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने कहा यह घटना बुधवार देर रात अंधराठाढ़ी थाना सीमा के अंतर्गत जमैला गांव में हुई।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

उन्होंने कहा आरोपी लड़का दूर का रिश्तेदार है और पीड़िता का पड़ोसी है। उसने कथित तौर पर पीड़िता के साथ आधी रात को बलात्कार किया। उसने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा जिससे किसी को उसकी चीखें सुनाई न पड़े। हालांकि, पीड़िता के जोर-जोर से रोने के बाद परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों की नींद उड़ गई और लड़के को पकड़ लिया गया। पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की गई और फिर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की बुरी तरह से पिटाई की गई है उसकी शरीर पर गंभीर चोटें है।

 

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की बहू के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि आरोपी नाबालिग नहीं है उसके प्रमाण पत्र पर जो उसे नाबालिग दिखाते हैं वह फर्जी है। एसपी ने कहा कि मेडिकल जांच के जरिए यह पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले की गहराई से छान-बीन की जा रही है।

 

 

इससे पहले कमरूद्दीन नगर गांव में बृहस्पतिवार को 30 वर्षीय युवक ने एक बुजुर्ग महिला से कथित रूप से बलात्कार किया था और विरोध करने पर उसकी पिटाई की थी। पुलिस ने यह जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि 75 वर्षीय महिला खेत की तरफ गयी थी जब आरोपी राजीव ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और प्रतिरोध करने पर उसे पीटा था।

 

 

उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ग्रामीणों ने बाद में आरोपी को पकड़ा और उसे पुलिस को सौंप दिया था। क्षेत्राधिकारी विजय प्रकाश ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »