“ढल गया दिन, हो गयी शाम” की धुन पर पुलिस के जवानों ने परेड कर मन मोहा (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: सेना के जवान और सुरक्षा बल हमेशा देश की सेवा करते हुए कठिन परिस्थितियों का सामना करके हमें चौंकाने का काम करते हैं। हाल ही में पुलिस की परेड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जवान ‘ढल गया दिन, हो गई शाम’ की धुन पर जवान परेड करते नजर आ रहे हैं। यह जीतेंद्र की फिल्म ‘हमजोली’ का गीत है जो साल 1970 में आई थी। वायरल वीडियो में परेड कर रहे जवान नागालैंड पुलिस के बताए जा रहे हैं।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

देखें वीडियो-

 

इस गाने को आशा भोसले और मुहम्मद रफी ने गाया था और परदे पर गाने के दौरान जीतेंद्र और लीना चंदावरकर अभिनय करते नजर आए थे। केंद्रीय मंत्री किरण रिजजू ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है। खेल और अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री किरण रिजजू ने पुष्टि की है कि यह वीडियो नागालैंड पुलिस का ही है।

 

 

 

 

अब वायरल हुए इस वीडियो को करीब 40,000 बार देखा जा चुका है, जिसे 5,000 से ज्यादा लाइक्स और 1,300 से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं। वीडियो ने कई चेहरों पर मुस्कान ला दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »