सांढ़ का आतंक: मोबाइल पर व्यस्त IIT के छात्र को सांढ़ ने मारा, पहुंच गया अस्पताल (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां आईआईटी बॉम्बे में एक शख़्स फोन पर बात कर रहा था, इसी दौरान वह दो सांडों की चपेट में आ गया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक फ़ोन पर बात कर रहा है। इसी दौरान 2 सांड तेजी से दौड़ते हुए आये और उनमें से एक ने सीधे उस युवक को टक्कर मारी। युवक पास खड़ी मोटरसाइकिलों के साथ नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोग तुरंत दौड़ कर शख़्स को उठाने पहुंचे लेकिन युवक निढाल हो गया था और उठ नहीं पा रहा था।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

देखें वीडियो-

 

 

वहां मौजूद दूसरे छात्रों ने उसे किसी तरह उठाया और फिर अस्पताल ले गए। पीड़ित छात्र का नाम अक्षय है और वो केरल से 2 महीने की इंटर्नशीप के लिए मुम्बई आया है। जानकारी के मुताबिक अक्षय अब भी अस्पताल में है। बताया जा रहा है कि उसे किसी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं आई है। अक्षय ने बताया कि पुलिस आ कर उसका बयान लिख कर गई है। आपको बता दें कि बीते दिनों इसी तरह का एक वाकया गुजरात में सामने आया था। गुजरात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें एक सांड ने आतंक मचाता दिख रहा है। उसके सामने जो भी आता वो उस पर हमला कर देता है।

 

 

 

मामला गुजरात के राजकोट का बताया गया। जहां सांड ने दो लोगों पर अटैक किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे एक सांड खड़ा है। जैसे ही वहां से एक साइकल चालक गुजरता है तो सांड उस पर अटैक कर देता है। वो सड़क पर गिर जाता है। जैसे ही वो उठा तो सांड ने फिर अटैक कर दिया। जिसके बाद एक शख्स ने उसे बचाया। जिसके बाद वो सड़क किनारे आकर खड़ा हो गया। जिसके बाद एक बाइक पर आया, सांड ने उस पर भी अटैक कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »