आसाम में ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर, स्कूल भवन बहा, 7 की मौत, कई गांव खाली हुए (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: असम में बाढ़ के कारण बेहद बुरी स्थिति बनी हुई है। बाढ़ में अब तक तरीब 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। राज्य के ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर खतरे के निशान से उपर उठ चुका है। कई गावों में और कस्बों में बाढ़ का पानी भर चुका है जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से पलायन कर रहे हैं।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

इसी बीच खबर आ रही है कि एक मोरीगांव जिले के तेंगागुरी इलाके में स्थित एक प्राथमिक स्कूल की पूरी की पूरी बिल्डिंग ही बाढ़ में बह गई। घटना शुक्रवार की है, ब्रह्मपुत्र नदी का पानी इस इलाके में काफी तेजी से बढ़ रहा था इसी दौरान इस बाढ़ ने इस स्कूल को अपनी जद में ले लिया और देखते-देखते पूरा का पूरा स्कूल बाढ़ के पानी में बह गया।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

बाढ़ में अब तक 7 की मौत

असम में शनिवार को भारी बारिश होने से बाढ़ की स्थिति बिगड़ गयी और मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गयी। असम में बाढ़ से एक और व्यक्ति की जान जाने के साथ अबतक सात लोगों की मौत हो गयी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बाढ़ की रोजाना स्थिति के अनुसार धेमाजी जिले के सिस्सबोरगांव में एक व्यक्ति की जान चली गयी।

 

 

धेमाजी, लखीमपुर, बारपेटा, मोरीगांव, विश्वनाथ, सोनितपुर, दर्रांग, ग्वालपारा, नौगांव, गोलाघाट, जोरहट, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया समेत 25 जिलों में 14 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की सबसे अधिक मार बारपेटा पर पड़ी है जहां 5.22 लाख प्रभावित हुए हैं।

 

 

गुवाहाटी, जोरहट के निमाटीघाट, सोनितपुर के तेजपुर, ग्वालपरा और धुबरी में ब्रह्मपुत्र तथा कच्छार के एपी घाट और करीमगंज के बदरपुरघाट में बराक खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

 

 

 

 

ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ा

असम के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रहे लगातार मूसलाधार बारिश ने अब विकराल रुप धारण कर लिया है। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की खतरनाक स्थिति पैदा हो गई है। राज्य की ब्रह्मपुत्र नदी में जल स्तर खतरे के निशान से भी उपर पहुंच गया है। गावों और कस्बों में गांव का पानी प्रवेश कर गया है जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

डिब्रूगढ़ जिले के करीब 52 गांवों में बाढ़ का पानी घुस आया है जिसके कारण वहां के स्थानीय लोगों को अपने-अपने घरों को छोड़ कर जाना पड़ रहा है। उनके घरों में काफी पानी भर गया है जिससे उनका वहां रहना भी असंभव हो गया है। एएसडीएमए ने पहले ही शहर के अंदर व आसपास के पहाड़ी क्षेत्र के निवासियों को अपने घरों को खाली करने की चेतावनी व नोटिस जारी किया था।

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »