लोक सभा चुनाव: प्रशासन मुस्तैद, 27 आर्म्स लाइसेंस रद्द, 59 के विरुद्ध CCA की अनुशंसा

AJ डेस्क: धनबाद लोकसभा सीट के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।इस संबंध में उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि आज से नामांकन प्रक्रिया शुरु होकर 6 मई तक चलेगी। समय सुबह ग्यारह बजे से शाम तीन बजे तक रहेगी। 9 मई को तीन बजे तक नाम वापसी और 25 मई को मतदान एवं 4 जून को मतगणना होगी।

 

 

धनबाद लोकसभा में 1270 बूथ हैं। 2278221 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 172 पर्दा नशी बूथ बनाये गए हैं। एक ऐसा बूथ है जो पीडब्ल्यूडी बूथ होगा, एक बूथ यूथ कर्मियों के द्वारा संचालन होगा। वहीं एक बूथ ट्रांसजेंडर के लिए बनाया गया है जो यूनिक बूथ है। 18-19 वर्ष के यंग वोटर की संख्या 53677 है जो पहली दफा मताधिकार का प्रयोग करेंगे।27853 दिव्यांग मतदाता हैं।नामांकन को लेकर कलेक्टिएट में 5 से अधिक लोगों का प्रवेश वर्जित है। धनबाद में होने वाले सभी राजनैतिक रैलियों पर नजर रखी जायेगी।

 

 

उपायुक्त ने बताया कि अबतक 3131 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है।12055 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाना चुनौती पूर्ण है। लेकिन स्वीप के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर काम हो रहा है।

 

 

वहीं एसएसपी हरदीप पी जनार्दन ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए धनबाद पुलिस तैयार है। 1 माह में 7548850 रुपये बरामद हुआ है।करोड़ो रूपये का ड्रग्स एवं शराब जब्त किया गया है। 4886 अपराधियों को चिंहित किया गया है। 336 को गुंडा पंजी, 59 पर सीसीए लगाया जा रहा है। 805 लोगों पर 107, 108, और 109 कि कार्रवाई हुई है। कुल तीन डीएसपी को नामांकन प्रक्रिया में लगाया गया है। नक्सल इलाके में 118 बूथ हैं जो केंद्रीय बलों की निगरानी में रहेंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »