भारत की स्‍टार एथलीट हिमा दास ने दो सप्ताह में जीता तीसरा गोल्ड मेडल…

AJ डेस्क: भारत की शीर्ष महिला फर्राट धावक हीमा दास ने दो सप्ताह के भीतर तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। हीमा ने यहां क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय धावक ने शनिवार को हुई इस रेस को 23.43 सेकेंड में पूरा किया और पहले पायदान पर रहीं। इस बीच, नेशनल रिकॉर्ड होल्डर मोहम्मद अनस ने भी 400 मीटर में सोना जीता। उन्होंने अपनी रेस 45.21 सेकेंड में पूरी की। साल की पहली प्रतिस्पर्धी 200 मीटर रेस में 19 साल की असम की धाविका ने दो जुलाई को पोंजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में 23.65 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने सात जुलाई को पोलैंड में ही हुई कुंटो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर स्पर्धा में 23.97 सेकेंड से दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

हीमा ने दो जुलाई को साल की अपनी पहली प्रतिस्पर्धा 200 मीटर रेस में 23.65 सेकेंड का समय निकालकर सोना जीता था। यह रेस पोलैंड में हुई पोजनान एथलेटिक्स ग्रांप्री के तहत हुई थी। इसके बाद उन्होंने जुलाई आठ को पोलैंड में हुए कुंटो एथलेटिक्स टूर्नामेंट में 200 मीटर की रेस में 23.97 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वर्ल्ड जूनियर चैम्पियन हीमा का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत समय 23.10 सेकेंड है जो उन्होंने पिछले साल बनाया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »