आसमानी बवंडर और बाढ़ द्वारा पुल को बहाने का यह वीडियो है रोमांचित (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: वैसे तो आपने कुदरत के कई कहर बरपाने वाले दृश्य देखें होंगे, लेकिन अब जो दृश्य हम आपकों दिखाने जा रहे है वो भी कुछ कम नहीं है। इस दृश्य को देखकर आप रोमांच से भर ही उठेंगे आपकों डर भी लगेगा। और सबसे बड़ी ये की कुदरत का ये कहर कही और नहीं बल्कि बिहार में बरपा है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

इस खबर के माध्यम से हम यहाँ आपकों कुदरत का दो अलग-अलग रूप दिखाने जा रहें है। जो आपकों पूरी तरह से रोमांच से भर देगा। पहला दृश्य बिहार के सुपौल जिले का है। जहाँ कोशी नदी ने बाढ़ के रूप में अपना कहर बरपा रही है। इसी कहर के बीच कल शाम लगभग साढ़े छह बजे मरौना प्रखंड के गनौरा परसौनी गांव में जो बाढ़ के पानी से पूरी तरह एक टापू में तब्दील हो चुका है, यहाँ अचानक आए एक आसमानी बवंडर ने लोगों को खौफ से भर दिया।

 

 

यह गांव लगभग पूरी तरह से कोशी नदी में आई बाढ़ में डूब चुका है। लोग किसी तरह एक टापूनुमा जमीन पर अपने परिवार और मवेशियों के साथ दिन गुजार रहें है वहाँ इस नाजरे ने लोगों के अंदर खौफ भर डाला है। गांव के ही एक युवक द्वारा कुदरत के इस भयावह दृश्य को मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान से आए हवा और बादलों के एक गुब्बारे ने कोशी नदी को अपना निशाना बनाया। उस समय उस नाजरे को अपनी आँखों से देख रहे लोगों ने बताया कि इस हाथी के सूंड की तरह दिखने वाले बवंडर ने कोशी नदी से पानी सोखा और देखते ही देखते आसमान से आया गुब्बारा आसमान में ही कही गायब हो गया। लोगों ने बताया कि यह नजारा बड़ा ही डरावना था। उस बवंडर की गति भयावह थी। लोगों की माने तो लोग अब बाढ़ से ज्यादा उस आसमानी गुब्बारे से डरे हुए है।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

चलिए अब आपकों दिखाते हैं बाढ़ का कहर। जो दरभंगा में देखने को मिला। यहाँ आज सुबह देखते ही देखते बाढ़ ने इतनी रफ्तार पकड़ ली की बाढ़ ने दरभंगा के विशनपुर से सीतामढ़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बने एक पुल का एक हिस्सा पूरी तरह अपने साथ बहा ले गया। बता दे की बिहार का दरभंगा जिला बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है। लेकिन आज सुबह बाढ़ ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। और देखते ही देखते पुल का एक हिस्सा पूरी तरह अपने साथ बहा ले गया। इस दौरान वहां दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे और उस भयावह नाजरे को अपनी आँखों से देख रहे थे।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

इस दौरान लोगों द्वारा लापरवाही भी देखी गई। दरअसल जिस वक्त बाढ़ पुल का एक हिस्सा अपने साथ बहा ले जा रही थी, ठीक उसी वक्त पुल के दूसरे हिस्से पर दर्जनों लोग जमा हो कर इस नजारे को देख रहें थे। वो तो गनीमत रही की पुल का दूसरा हिस्सा नहीं ढहा, वरना ये नजारा और भी खौफनाक हो सकता था। वहीं पुल के इस हिस्से के बह जाने से गांव के हजारों लोगों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय और NH-57 से टूट गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »