भाजपा नेत्री के लॉज में छापामारी, एक जोड़ा पकड़ाया भी, छूटा भी
AJ डेस्क: भाजपा महिला नेत्री के लॉज पर आज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। इस छापेमारी में पुलिस ने लॉज के एक कमरे से एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में बरामद किया।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
जानकारी में अनुसार बोकारो एसपी को सूचना मिली थी की चास स्थित एक लॉज में एक प्रेमी जोडा रुका हुआ है। जिसकी सत्यता जांचने पुलिस लॉज पहुंची तो लॉज के रजिस्टर से यह जानकारी मिली कि सेक्टर-9 रानी पोखर का रहने वाला रवि कुमार व सेक्टर 6 की रहने वाली एक युवती कमरे में ठहरे हुए है। पुलिस जब कमरे की जांच करने पहुंची तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना थानाध्यक्ष चुनमुन सिंह को दी गयी। इसके बाद दिनों को थाना लाया। जहाँ उनके परिजनों को बुलाकर चेतावनी के साथ दोनों जोड़े को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
वहीं इस कार्रवाई के दौरान चास पुलिस ने लॉज संचालक को भी कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में बिना जांच पड़ताल के कमरा नहीं देने का निर्देश दिया है। बता दें कि संबंधित लॉज प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य का बताया जाता हैं। इसी लॉज के ऊपरी तले पर उक्त महिला नेत्री का आवास भी बताया जा रहा है।

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
