थम नहीं रहा बोकारो विधायक का विरोध, झामुमो ने फूंका पुतला

AJ डेस्क: पिछले दिनों बोकारो विधायक बिरंची नारायण के द्वारा बोकारो के कैंप-2 स्थित सूर्य सरोवर का जीर्णोद्धार व तिरंगा पार्क निर्माण कार्य में हुए विवाद में बोकारो विधायक द्वारा बीएसएल के अधिकारी की पिटाई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी और महानगर अध्यक्ष मंटू यादव के नेतृत्व में विवादित स्थल के समीप ही बोकारो विधायक बिरंची नारायण का न सिर्फ पुतला फूंका गया बल्कि उनके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन भी किया गया।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बोकारो विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मामले में विधायक की गिरफ्तारी और जंगलराज खत्म करो के नारे भी लगाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जो अपने विधायकों को गुंडा गर्दी करने की जो खुली छूट दे रखी है उसको झारखंड मुक्ति मोर्चा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। हम मांग करते हैं कि जिन्होंने भी बीएसएल अधिकारी के साथ मारपीट की है वैसे लोगों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए नहीं तो झारखंड मुक्ति मोर्चा सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »