बैंक मोड़ इंस्पेक्टर मनोज का जमशेदपुर तबादला, जिला से 6 दारोगा का भी ट्रांसफर

AJ डेस्क: झारखण्ड पुलिस महकमा में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है। पुलिस निरीक्षक से लेकर पु.अ.नि. स्तर के कुल 236 अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग हुआ है। इसमें कई अधिकारियों का तबादला उनके अनुरोध पर हुआ है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

धनबाद जिला से बैंक मोड़ प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार ठाकुर का तबादला जमशेदपुर हुआ है। इंडपेक्टर ठाकुर ने जमशेदपुर के लिए अनुरोध किया था जिसे स्वीकृत कर लिया गया। इसके अलावा धनबाद से पु.अ.नि. संजय चंद्र उरॉव, रामा शंकर सिंह, उमा कान्त महतो, अजित कुमार लकड़ा, जय प्रकाश सिन्हा तथा वीरेंद्र नाथ दुबे का तबादला हुआ है।

 

 

धनबाद रेल पुलिस से भी पांच पुलिस अवर निरीक्षक का तबादला हुआ है। जिसमे श्री राम, अर्जुन तिवारी, हरेराम दुबे, बिहारी राम तथा बबन कुमार सिंह का नाम शामिल है।

 

 

देखें आदेश-

 

 

 

बता दें कि इस सूची में वैसे अधिकारियों का भी नाम शामिल है जिन्होंने वर्तमान पदस्थापन से अपना अन्यत्र तबादला किए जाने का अनुरोध किया था लेकिन उनका अनुरोध अस्वीकृत कर दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »