वेस्टइंडीज दौरा पर नहीं जाएंगे धोनी, लेंगे सेना में प्रशिक्षण

AJ डेस्क: आईसीसी विश्व कप 2019 के बाद चारो तरफ महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की चर्चा चल रही है। मगर इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी अपने घर रांची में देखे गए। ऐसे में कयास ये लगाये जा रहे थे कि धोनी अब वेस्ट इंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। जिसके चलते बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात पर मुहर लगा दिया है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, “धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को उपलब्ध नहीं बताया है। जिसके पीछे का कारण उन्होंने आर्मी में दो माह तक ट्रेनिग बताई है।”

 

 

बीसीसीआई को जानकारी दे दी है कि वो अगस्त में 15 दिनों तक आर्मी ट्रेनिंग करने वाले हैं। इस तरह धोनी का सेना से प्रेम जगजाहिर है। उन्होंने कई बार कहा भी है कि मैं खेल में नहीं होता तो सेना में होता। उन्होंने इससे पहले भी सेना में ट्रेनिंग ली है।

 

 

बता दें कि धोनी भारत की प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। सेना में ट्रेनिंग का फैसला धौनी ने दो माह पहले ही ले लिया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »