दहल उठा झारखण्ड: भाजपा नेता, उसकी पत्नी और बेटा की गोलीमार हत्या
AJ डेस्क: झारखंड एक बार से सामूहिक हत्या की एक खबर से दहल गया है। राजधानी रांची से सटे खूंटी के हेथेगोवा में एक बीजेपी नेता उनकी पत्नी और उनके बेटे की गोली मार कर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला सोमवार रात का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने सोमवार रात को बीजेपी नेता मागो मुंडा के घर पर धावा बोलकर उन्हें उनके परिवार सहित गोली मार कर हत्या कर दी। बता दें कि खूंटी लोकसभा सांसद अर्जुन मुंडा का संसदीय क्षेत्र है।
Jharkhand: A BJP leader, Mago Munda along with his wife and son was shot dead by unidentified assailants at his house in Hethegowa, Khunti, last night. Police begin investigation. pic.twitter.com/b3rXql5tUk
— ANI (@ANI) July 23, 2019
रिपोर्ट के मुताबिक खूंटी केमुरहू थाना क्षेत्र के हेटगोवा गांव में उग्रवादियों ने सोमवार की रात धावा बोला और बीजेपी नेता मागो मुंडा और उनकी पत्नी व बेटे की गोलियों से भून कर जान ले ली। इस घटना में परिवार के एक अन्य सदस्य महिला नौरी मुंडू को भी गोली लगी है जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है।
मागो मुंडा भाजपा के एसटी मोर्चा के सदस्य व बीजेपी के वरिष्ठ नेता बताए जाते थे। वहीं बहन पत्नी स्थानीय पंचायत की मुखिया हैं। परिजनों के अनुसार रात के करीब 8 बजे वर्दी पहने कुछ लोग आए और उन तीनों को घर से बाहर निकाला और गोलियों से भून दिया। गोली लगने पर बीजेपी नेता और उनके बच्चे की वहीं मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी ने अस्पताल ले जाने के रास्ते में दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि घर पर पूरा परिवार रात के समय में खाना खान के लिए बैठा था उसी समय उन्हें गोलियों का तड़तड़ाहट सुनाई दी। जब बीजेपी नेता की बहन गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकली तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी जिसमें वह घायल हो गए।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है इसके पहले भी खूंटी क्षेत्र में कई बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं की गोलीमार कर हत्या कर दी गई है।


Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
