कौतूहल बन गया है “आसमानी पत्थर”, प्रशासन ने किया जब्त, पढ़ें रोचक मामला (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बिहार के मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड के गांव के एक खेत मे आसमान से एक अजीबोगरीब पत्थर गिरने का मामला सामने आया है। आसमान से पत्थर गिरने के बाद इलाके में इसको लेकर कौतूहल बना हुआ है। इस पत्थर का वजन करीब 15 किलो बताया जा रहा है। फिलहाल जिला प्रशासन ने इस पत्थर को जब्त कर जिला कोषागार में रखा है। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि इसे फिजिकल जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा जाएगा।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

घटना सोमवार दोपहर बाद कि है। बताया जा रहा है कि लौकही प्रखंड के कोरियाही गांव के एक खेत में कुछ किसान काम कर रहे थे इसी दौरान तेज आवाज के साथ आसमान से ये पत्थर खेत मे आकर गिरा। जहां ये पत्थर गिरा वहां करीब 4 फ़ीट का गड्ढा बन गया। जिस वक्त ये घटना घटी तब हल्की बारिश हो रही थी। जिलाधिकारी ने बताया कि जब ये पत्थर गिरा तब ये गर्म था।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

पत्थर के खेत के पानी में गिरने के बाद उससे वाष्प निकलने लगा था। इस पत्थर में लौह अयस्क भी है क्योंकि जब इसमें चुम्बक को सटाया जाता है तो चुम्बक इस पत्थर में चिपक जाता है। जब इस घटना की सूचना गांव में फैली तो इस अजीबोगरीब पत्थर को देखने इलाके के लोग उस खेत में पहुंच गए। बाद में लौकही थाना की पुलिस को भी सूचना दी गई।

 

 

 

थानाध्यक्ष ने पत्थर को जब्त कर जिला प्रशासन के सुपुर्द कर दिया। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि इस पत्थर का वजन करीब 15 किलो है और इसे तत्काल जिला कोषागार में सुरक्षित रखा गया है। विभागीय निर्देश के बाद इसे फिजिकल जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा जाएगा।

 

 

 

 

Digital-marketing-and-website-devolping

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »