आम्रपाली समूह से गहरा सम्बन्ध रहा है क्रिकेटर धोनी का

AJ डेस्क: आम्रपाली समूह धोखाधड़ी मामले की चार्जशीट में महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्‍नी साक्षी का नाम आया है। धोनी भले ही यह कहते रहे हों कि वह केवल Amrapali Group के ब्रांड एम्‍बेसडर भर थे, मगर रजिस्‍ट्रार ऑफ कंपनीज के दस्‍तावेज दिखाते हैं कि दोनों के रिश्‍तों की कई परतें हैं।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

धोनी की पत्‍नी साक्षी सिंह धोनी Amrapali Mahi Developers Pvt Ltd (AMDPL) नाम की एक कंपनी में डायरेक्‍टर और 25% की शेयरहोल्‍डर थीं। इस कंपनी की बाकी 75% मिल्कियत Amrapali Group के CMD अनिल कुमार शर्मा के पास थी। ऐसा सितंबर 2014 तक उपलब्‍ध दस्‍तावेज जाहिर करते हैं।

 

 

Amrapali Mahi Developers Pvt Ltd इस ग्रुप की उन 47 कंपनियों में से एक है, जिनके जरिए पैसों का घालमेल किए जाने का आरोप है। ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लैट खरीदने वालों के करीब 5,619 करोड़ रुपये इन कंपनियों को डायवर्ट किए गए। AMDPLको सारा भुगतान कैश में हुआ।

 

 

 

 

धोनी ने खुद को 2016 में आम्रपाली ग्रुप से अलग कर लिया था। इसी साल मार्च में धोनी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर अपनी 40 करोड़ रुपये फीस दिलाए जाने की गुहार लगाई थी।

 

 

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को निर्देश दिया है कि वह कंपनी, अनिल शर्मा, निदेशक शिव प्रिया और अजय कुमार के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम व प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के उल्लंघन के लिए मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज करे।

 

 

अदालत का मानना है कि आम्रपाली समूह के शीर्ष प्रबंधन ने आवास परियोजनाओं को पूरा करने के बजाय अपनी व्यक्तिगत संपत्ति बनाने के लिए खरीदारों के पैसे को कहीं और निवेश किया। आम्रपाली ग्रुप के प्रमोटर अनिल शर्मा ने बिहार की जहानाबाद सीट से जनता दल-युनाइटेड (जद-यू) के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »