अविश्वसनीय किंतु सत्य: धू-धू कर जल गई खड़ी खड़ी दो बाइक, भीषण हादसा टला (लाइव वीडियो देखें)
AJ डेस्क: अविश्वसनीय लेकिन सत्य, अजूबा फिर भी सत्य, अनहोनी या हादसा- इसे क्या नाम दिया जाए। यह तय कर पाना कठिन है। रात भर बाइक खड़ी रही। अहले सुबह 4:01 बजे बाइक के नीचले हिस्से में खुद ब खुद आग लग गयी। धीरे धीरे आग का दायरा बढ़ने लगा। आग ने बगल में खड़ी दूसरी बाइक को भी अपने आगोश में ले लिया। आग यहीं थमती नही है उसने वरना कार का एक हिस्सा भी जला डाला। CCTV फुटेज में सारा नजारा कैद है, किसी तरह की शंका की गुंजाईस भी नही है इसलिए तो इसे अविश्वसनीय किंतु सत्य कहा जा रहा है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
आगजनी की यह रहस्यमयी घटना आज अहले सुबह धनबाद के कोला कुसमा में नीरज ठाकुर के घर में घटी है। नीरज ठाकुर के कैम्पस में और भी गाड़ियां खड़ी थी। श्री ठाकुर के घर में लगे CCTV के फुटेज से यह स्पष्ट हो जाता है कि अहले सुबह उनकी एक बाइक के नीचले हिस्से से आग की शुरुआत होती है जो देखते देखते विकराल रूप धारण कर लेती है। इस आग का दायरा बढ़ता है और बगल में ही खड़ी एक और बाइक आग के चपेट में आकर धू धू करके जलने लगती है। बाइक का पेट्रोल टँकी जब ब्लास्ट करने लगा तो घर में सोए नीरज ठाकुर और उनके परिवार की नींद खुलती है। सभी भाग कर कैम्पस में आते हैं तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुका होता है। वहां लगे CCTV के दो कैमरे जल जाते है। नजदीक का एक दरवाजा भी जल जाता है। बगल में खड़ी वरना कार का पिछला हिस्सा गल कर गिर जाता है।
देखें वीडियो-
पीड़ित परिवार के लोगों ने पाइप से पानी मारकर काफी मेहनत कर आग पर काबू पाया। तब तक भीषण आग कई सामानों को बर्बाद कर चुका था। CCTV फुटेज में सब कुछ स्पष्ट नजर आ रहा है। लेकिन बाइक में आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नही हो पा रहा है।

वहीं स्थानीय लोग इस घटना पर अपनी अलग-अलग राय दे रहें है। कुछ लोगों का कहना है कि ये किसी दैवीय शक्ति का मामला लगता है। क्योंकि इतनी भीषण आग जिसमें बाइक जलकर पूरी तरह से खाख हो जाती है, लेकिन बाइक पर लगे गणेश जी की तस्वीर और पूजा की चुनरी का बाल भी बांका नहीं होता। यह कोई अद्भुत शक्ति ही हो सकता है। वहीं कुछ लोग इसे तकनीकि कारण बता रहें है। अब कारण जो भी हो लेकिन यह घटना आश्चर्य कर देने वाला है।

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
