रामगढ़ सेना छावनी के युद्ध स्मारक पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया
AJ डेस्क: झारखण्ड के रामगढ़ छावनी में स्थित पंजाब रेजीमेंटल सेंटर के युद्ध स्मारक पर भी शुक्रवार को 20 वां कारगिल दिवस मनाया गया। इस दौरान सेंटर के ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह चारग सेना मेडल स्टेशन कमांडेंट ने कारगिल युद्ध के शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, सिख रेजिमेंटल सेंटर, स्टेशन के अधिकारी और अन्य सैनिकों ने भी युद्ध स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम पूरी सैन्य रीतिरिवाजों के साथ मनाया गया।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

वहीं मौके पर ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह चारग ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल विजय में भारतीय सेना का अहम योगदान था। 1999 के विजय युद्ध में देश के सैनिकों ने कारगिल से पाकिस्तानी सेना एवं घुसपैठियों को खदेड़ कर विजय हासिल किया था। ब्रिगेडियर ने कहा कि आज हम अपने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें है। यह हमारे प्रोत्साहन के प्रतीक है। इनकी कुर्बानी कभी जाया नहीं जाएगी। कारगिल विजय में हमारे वीर जवानों की पराक्रम दिखी थी। जवानों ने अपने देश के लिए अपनी जानू की कुर्बानियां दी है। देश हमेशा इन्हें याद रखेगा। इसके साथ ही कारगिल विजय दिवस के इस अवसर पर पंजाब रेजीमेंट सेंटर में रन फॉर फन का आयोजन भी किया गया था। जिसमें सेंटर के अधिकारी एवं अन्य सैनिकों ने 5 किलोमीटर दौड़ पूरी की।

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
