सेक्स रैकेट गिरोह का भंडाफोड़, चार महिला संग दो पुरुष पकड़े गए

AJ डेस्क: बिहार के नालंदा में तीन दिनों के भीतर दो अलग अलग देह व्यापार के धंधे का उद्भेदन हुआ है। जिसे पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। दरअसल बिहारशरीफ में इन दिनों देह व्यापार का धंधा जोरो पर है। दो दिन पूर्व ही बिहार थाना पुलिस ने शहर के एतवारी बाजार स्थित एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए यहाँ से पांच युवक और एक लड़की को गिरफ्तार किया था। लेकिन इस धंधे की संचालिका मौका देख वहाँ से भागने में सफल रही थी। आज भी एक ऐसे ही रैकेट का उद्भेदन पुलिस ने किया है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

जानकारी के अनुसार आज लहेरी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर के बड़ी पहाड़ी मोहल्ला में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी। इसके बाद डीएसपी इमरान प्रवेज के नेतृत्व में एक पुलिस की टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान यहाँ से इस धंधे की संचालिका समेत 4 महिला और दो पुरुष को हिरासत में लिया गया है। वहीं कमरे की तलाशी में पुलिस को यहाँ से कई आपत्तिजनक समान भी सामान भी मिला है।

 

 

 

 

फिलहाल पुलिस देह व्यापार में शामिल महिलाओं से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि इस धंधे की सरगना कंचन देवी है और वो महिलाओं को बहला फुसला कर पैसा का प्रलोभन देकर यह धंधा चला रही थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »