उल्लास नदी उफान पर “महा लक्ष्मी एक्सप्रेस” फंसी, रेस्क्यू जारी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: महाराष्ट्र के बदलापुर स्टेशन से पहले महालक्ष्मी एक्सप्रेस कल रात से यहां फंसी हुई है। जिसमें क़रीब 700 यात्री सवार थे। इसमें से क़रीब 500 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। इनमें नौ गर्भवती महिलाएं भी शामिल थी। लेकिन अभी भी करीब 200 यात्रियों के इस ट्रेन में फंसे होने की बात सामने आ रही थी। लेकिन देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर सभी यात्रियों के सकुसल निकाले जाने की बात कही है। बता दें कि भारी बारिश की वजह से उल्लास नदी का पानी रेलवे ट्रैक पर आने से ट्रेन के दोनों तरफ पायदान तक जलभराव होने के बाद ट्रेन को रोक दिया गया था।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

इसके बाद से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और रेलवे की टीमें मौके पर मुसाफिरों को रेस्क्यू करने में जुटी थी। यही नहीं इस काम में जल, थल और वायु तीनों सेनाओं की भी मदद ली जा रही थी। आज सुबह से ट्रेन में फंसे इन यात्रियों को ख़ासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पटरियों पर घुटने भर पानी भरा है जिससे कोई ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही है। हालांकि देर से ही सही पर लोगों को ट्रेन में खाने-पीने की चीजें मुहैया कराई गईं थी।

 

 

देखें वीडियो-

 

ट्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए चॉपर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। NDRF की 4 टीमें मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी। 7 नेवी की टीमों के साथ-साथ सेना के जवान भी राहत के काम में जुटे हुए थे। 8 नावों की मदद से लोगों को निकाला गया।

 

 

 

 

महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों को भले ही अब निकाल लिया गया है लेकिन यात्रियों का आरोप है कि उन तक मदद पहुंचाने में प्रशासन ने बहुत समय लगा दिया। एक यात्री ने बताया कि बाढ़ की वजह से ट्रेन के रुकने के बाद से ही वह लगातार जीआरपी से लेकर लोकल पुलिस और दूसरे शहर की पुलिस को भी कॉल कर रहे थे लेकिन कोई भी मदद के लिए आने को तैयार नहीं था। अन्य यात्रियों के अनुसार अगर आसपास के गांव वालों ने उनकी मदद नहीं की होती तो उनकी हालत और खराब हो सकती थी।

 

 

 

वहीं महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों के रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘एनडीआरएफ, नौसेना, भारतीय वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन की टीमों ने मुंबई के पास महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे सभी 700 यात्रियों को सुरक्षित बचाया है। हम पूरे ऑपरेशन पर बारीकी से नजर रखे हुए थे। उनके अनुकरणीय प्रयास के लिए बचाव टीमें प्रशंसा के योग्य हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »