गिरिडीह जामताड़ा मार्ग पर ट्रक ने बाइक को ठोका, पिता-पुत्र की मौत

AJ डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर महेश मुंडा मिशन के समीप रविवार को बाइक और ट्रक में सीधी टक्कर हो जाने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए घायल महिला को गिरीडीह सदर अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

मृतकों की पहचान अजीत हेंब्रम तथा  उनका पुत्र प्रिंस हेंब्रम के रूप में हुई है। जो बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भलकुदर पंचायत अन्तर्गत्त विजयपुर गाँव का निवासी था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी सूचना मुर्मू एवं छोटे पुत्र प्रिंस के साथ  अपनी बेटी जो महेशमुंडा में पढ़ती है, उससे मिलने के लिए जा रहे थे। तभी मिशन के पास यह भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »