बाल बाल बचे बिहार के DGP, बस ने मारी कार में टक्कर, सुरक्षा में लापरवाही
AJ डेस्क: बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे बाल बाल बच गए। उनके काफिला में एक बस घुस गई। बस ने सीधे उस कार को टक्कर मारा, जिसमे DGP बैठे हुए थे। हालाँकि DGP श्री पांडे सुरक्षित बताए जाते हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

आज वैशाली के महुआ में व्यापारियों के साथ पुलिस अधिकारियों का “सम्वाद” कार्यक्रम आयोजित था। बिहार के DGP उसी कार्यक्रम में भाग लेकर वापस पटना लौट रहे थे। हाजीपुर महुआ मार्ग पर DGP के वाहन का काफिला गुजर रहा था। इसी बीच एक बस DGP के काफिला में घुस जाता है। उक्त बस DGP के वाहन को टक्कर मार देता है। हालांकि इस दुर्घटना में किसी को किसी तरह की चोट तो नही लगी है लेकिन यह बड़ा सवाल उभर कर सामने आया है कि DGP की सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। उनके वाहन के काफिला में आखिर बस कैसे घुस गई।यह गम्भीर मसला है और साथ ही जाँच का विषय भी है। DGP के काफिला में घुसी बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
