दिल थाम कर करें इंतजार, 12 अगस्त को दुनिया के 180 देशों में अलग अंदाज में दिखेंगे PM मोदी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही टीवी के पर्दे पर एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। डिस्कवरी इंडिया चैनल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बेहद ही स्पेशल एपिसोड शूट किया है जिसे 12 अगस्त को दुनिया के 180 देशों में प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ लोगों को पीएम मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

डिस्कवरी इंडिया चैनल ने अपने ट्विटर हैंडल से एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें पीएम मोदी को अलग ही अंदाज में देखा जा सकता है। दरअसल डिस्कवरी पर आने वाले ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ शो के एक एपिसोड में पीएम नरेंद्र मोदी को भी दिखाया जाएगा। यह शो 12 अगस्त को रात 9 बजे प्रसारित होगा।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

गौरतलब है कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय टाइगर दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर नई दिल्ली में देश में बाघों की वर्तमान संख्या पर एक ताजा रिपोर्ट जारी की। नई रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में देश में बाघों की कुल संख्या 2,967 है।

 

 

 

 

नए आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बाघों की संख्या 526 दर्ज की गई है, दबकि कर्नाटक दूसरे नंबर पर है। कर्नाटक में बाघों की वर्तमान संख्या 524 जबकि तीसरे नंबर पर उत्तराखंड में बाघों की वर्तमान संख्या 442 है।

 

 

इस रिपोर्ट को जारी करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पांच साल में संरक्षित इलाकों की संख्या 692 से बढ़ कर 860 हुई, सामुदायिक अभयारण्यों की संख्या 43 से बढ़ कर 100 से ऊपर हुई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »