माया नगरी मुंबई की सूरत बिगड़ी, भारी बारिश से हाल बेहाल (देखें वीडियो)
AJ डेस्क: महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से आम लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में भारी वर्षा की वजह से नासिक में गोदावरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहां का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पानी का बहाव बहुत तेज दिख रहा है। नदी के तेज बहाव से हनुमान जी की मूर्ती भी डूबती नजर आ रही है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश हो रही है। कई जगह ये बारिश आम लोगों के लिए आफत भी बन रही है। ट्रेन यातायात पर भी इसका असर पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को भविष्यवाणी की है कि रायगढ़, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के रत्नागिरी के कुछ हिस्सों में सप्ताहांत के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होगी।
देखें वीडियो-
#WATCH Godavari river in Nashik flows above danger mark, following heavy rainfall in the region. #Maharashtra pic.twitter.com/Hpi0sVMhS3
— ANI (@ANI) July 30, 2019
भारी वर्षा ने पहले से ही लोनावाला में भूशी बांध को बंद कर दिया है। वहीं मुंबई में भी बारिश हुई, जिससे कई प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक जाम और जलभराव हो गया। मुंबई में कुछ घंटों के लिए हवाई यातायात भी बाधित हुआ। सात उड़ानें रद्द कर दी गईं और लगभग आठ से नौ को डायवर्ट किया गया।

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पीआरओ ने घोषणा की कि उड़ान संचालन सामान्य हो गया है। इससे पहले शनिवार को को मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से ट्रैक पर पानी भरा होने के कारण महालक्ष्मी एक्सप्रेस बदलापुर और वंगानी स्टेशन के बीच फंस गई, ट्रेन में करीब 1000 यात्री सवार थे। यात्रियों को बचाने के लिए तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और 8 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
