आर रामकुमार बने धनबाद के सिटी SP वहीं निधि द्विवेदी जमशेदपुर गयीं
AJ डेस्क: झारखण्ड में आज ग्यारह IPS अधिकारियों का इधर से उधर तबादला हुआ है। बोकारो के बेरमो में पदस्थापित आर रामकुमार अब धनबाद के सिटी SP होंगे। पदस्थापन की प्रतीक्षा में मुख्यालय में बैठीं निधि द्विवेदी का भी जमशेदपुर तबादला हो गया है। यहां बता दें कि 28 जून को राज्य सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियो का तबादला किया था। उस वक्त धनबाद के SP सिटी पियूष पांडे का तबादला जमशेदपुर ग्रामीण SP के पद पर हुआ था तो धनबाद सिटी SP के रूप में अजीत पीटर डुंगडुंग की पोस्टिंग हुई थी। अपरिहार्य कारणों से श्री डुंगडुंग यहाँ योगदान नही दे सके।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
जून महीने से धनबाद सिटी SP का काम प्रभार में चल रहा था। आज राज्य सरकार ने अपने 28-6-2019 के आदेश को विलोपित करते हुए नये आदेश में बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आर रामकुमार (2015)को धनबाद का सिटी SP बनाया है। वहीं आईपीएस निधि द्विवेदी और पियूष पांडे जो की पति पत्नी भी हैं, एक बार पुनः दोनों की पोस्टिंग एक ही शहर में हो गयी है। निधि द्विवेदी और पियूष पांडे पहले धनबाद में एक साथ रहे थे। फिर निधि द्विवेदी रामगढ़ की SP बनायी गयी थी।

रामगढ़ SP के पद से हटाते हुए उन्हें मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश जारी हुआ था, उसी वक्त पीयूष पांडे का भी तबादला जमशेदपुर हो गया था। आज राज्य सरकार ने निधि द्विवेदी को झा सु पु 6 का समादेष्टा बनाया है।
देखें लिस्ट-


Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
