“नमकमंडी बाबा” की रासलीला हुई वायरल, कई संगठनों का विरोध शुरू

AJ डेस्क: पंजाब के एक और बाबा की महिला के साथ अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इन बाबा को नमकमंडी के बाबा के तौर पर पहचाना जाता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये बाबा कीर्तन की आड़ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता था।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

मालूम हो कि परिवार से परेशान कुछ महिलाएं अकसर बाबा के झांसे में आ जाती थीं। ऐसी ही कुछ महिलाओं के साथ बाबा की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बाबा की फोटो वायरल होने के बाद कई हिंदू संगठनों ने बाबा की आलोचना की है। हिंदू सत्कार कमेटी ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की हैं।

 

 

 

 

हिंदू सत्कार कमेटी के सदस्यों का कहना है कि बाबा ने अपने फोन से महिला की तस्वीरें खींची थीं और महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। हालांकि परिवार के दखल और पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी के बाद बाबा ने उनसे माफी मांगी और महिला को तंग करना छोड़ दिया था।

 

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाबा अपने घर में बने मंदिर में महिलाओं का शोषण करता था। अश्लील फोटो वायरल होने के बाद से ही बाबा फरार है, पड़ोसियों का कहना है कि बाबा फोटो वायरल होने के बाद से ही घर पर ताला लगा कर कहीं चला गया है। पड़ोसी भी बाबा से काफी परेशान थे। उनका कहना है कि बाबा अपने घर में दिन-रात अजीब तरके गाने बजाता था। पड़ोसियों का कहना है कि बाबा जादू-टोना भी करता था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »