सेंधमारी करते चोर पकड़ाया, ग्रामीणों ने कर दिया सेंदरा (मॉब लीचिंग)

AJ डेस्क: झारखण्ड के संथाल परगना में संथालियों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ उसका सेंदरा (मॉब लीचिंग) कर दिया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है। घटना दुमका जिला के जरमुंडी थाना के चिहुंटिया गांव की है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

जानकारी के अनुसार बीती रात चार चोरों ने आनन्द लाल मरांडी के घर पर धावा बोला। चोर अभी मरांडी के घर में सेंधमारी कर ही रहे थे की इसी बीच गृह स्वामी की नींद खुल गयी। आनन्द लाल मरांडी के शोर मचाने पर ग्रामीण वहाँ इकठ्ठा होने लगे। ग्रामीणों के जग जाने पर चोर भी वहां से भागने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने खदेड़ कर भोला हाजरा नामक एक चोर को पकड़ लिया और पीट पीट कर उसकी हत्या कर डाली।

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। फ़िलहाल पुलिस चार लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दुमका के एस पी वाई एस रमेश की माने तो ग्रामीणों के सेंदरा का शिकार हुआ भोला हाजरा कुख्यात अपराधी था। दुमका के कई थाना में उसके खिलाफ डकैती और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। वह पहले भी जेल जा चुका है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »