देवघर से लौट रहे कांवरिया का कार पेड़ से टकराया, एक की मौत

AJ डेस्क: देवघर स्थित बाबा बैधनाथ का दर्शन कर वापस लौट रहा कांवरियों से भरी एक कार गुरुवार को गिरिडीह में एक पेड़ से टकरा गई। टकराव इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई है जबकि 5 लोग घायल हो गए है। जिसमें से एक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। घटना गिरिडीह के बेगंगाबाद थाना क्षेत्र की है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

जानकारी के अनुसार गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित मौहरी एवम अम्बाडीह गांव के रहने वाले 6 लोग आज देवघर से बाबा बैधनाथ का दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। तभी बिशनपुर स्थित गिरिडीह-मधुपुर मुख्यमार्ग पर सड़क किनारे लगी पेड़ से उनकी तेज रफ़्तार कार जा टकराई। जोरदार टक्कर की वजह से कार में बैठे सभी कांवरिया बूरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना की खबर से मौके पर इकठ्ठा हुए ग्रामीणों ने तमाम घायलों को इलाज के लिए तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दुर्घटना में घायल हुई कार सवार 7 वर्षीय बच्ची विदिशा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल बिनोद महतो को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

 

 

 

 

बाकी घायलों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में ही चल रहा है। बताया जा रहा है की मृतिका अपने मामा के यहाँ आई हुई थी और मामा के साथ ही बाबा बैधनाथ का दर्शन कर वापस लौट रही थी। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर मामले की जाँच में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »