पिता के हत्यारों के खिलाफ होनी थी गवाही, एक रात पहले दोनों सगे भाई की हो गयी हत्या
AJ डेस्क: वैशाली के बिदुपुर में महज 7 धुर जमीन की खातिर दो भाइयों की हत्या कर दी गई। इससे पहले उनके पिता को भी मौत के घाट उतार दिया गया था। लेकिन अब इस मामले में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूर्व में पिता की हुई हत्या मामले में दोनों पुत्र गवाह थे इसी भय से बौखलाए आरोपियों ने दोनों गवाहों को गोली मारकर हत्या कर दी।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
परिजनों की माने तो दोनों मृतकों के पिता त्रिभुवन सिंह हत्याकांड के मामले में कोर्ट में गवाही होने वाली थी। जिसके चलते ही हत्यारों ने त्रिभुवन सिंह के बड़े बेटे चंचल सिंह और छोटे बेटे राज रौशन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप विवेक सिंह और अभिषेक सिंह समेत तीन लोगों पर लगा है। जिसमें विवेक सिंह और अभिषेक सिंह मृतक के चचेरे भाई बताये जा रहे हैं।
दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने फिलहाल एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की माने तो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

दोनों भाईयों की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब रात में बिजली चले जाने के कारण दोनों भाई घर के पास स्थापित मंदिर के चबूतरे पर सो रहे थे। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल व्याप्त है। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप की हुई है।
बता दें कि इस दोहरे हत्याकांड से पहले मृतकों के पिता त्रिभुवन सिंह की बीते 17 मई 2019 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में भी विवेक सिंह और अभिषेक सिंह पर ही गोली मारने का आरोप लगा था। इस मामले में विवेक सिंह अभिषेक सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ पूर्व में ही थाने में केस दर्ज है।

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
