नशा के लिए 3 वर्ष की बच्ची का किया अपहरण फिर सर किया धड़ से अलग (देखें वीडियो)
AJ डेस्क: झारखंड में एक जिला है जमशेदपुर। यहां पर 31 जुलाई की रात तीन साल की बच्ची की सिर कटी लाश मिली। ये बच्ची 25 जुलाई की रात से गायब थी और इसकी बॉडी अब जाकर मिली। बॉडी मिलने के बाद से ही जमशेदपुर में बवाल मचा हुआ है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
सुकन्या (काल्पनिक नाम) पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। उसकी तीन साल की एक बेटी थी। ‘थी’ इसलिए लिख रहे हैं, क्योंकि ये वही बच्ची है जिसकी हत्या हुई है। सुकन्या अपने एक दोस्त से मिलने के लिए जमशेदपुर आई थी। दोनों जमशेदपुर से कहीं जाने वाले थे, इसलिए रेलवे स्टेशन पर थे। 25 जुलाई की रात सुकन्या, उसका दोस्त और वो बच्ची जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सो रहे थे।
उसी वक्त रिंकू साहू वहां आया। उसने सोती हुई बच्ची को गोद में उठाया और वहां से चलते बना। इधर जब सुबह सुकन्या की नींद खुली, और उसने अपनी बच्ची को अपने पास नहीं पाया, तो उसे अपने दोस्त के ऊपर शक हुआ। सुकन्या ने अपने दोस्त पर आरोप लगाया, कि उसने उसकी बच्ची को गायब किया है। पुलिस में शिकायत भी करवा दी। पुलिस ने सुकन्या के दोस्त को गिरफ्तार भी कर लिया। साथ ही केस की छानबीन शुरू कर दी।

रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। फुटेज में दिखा कि 25 जुलाई की रात करीब 11.30 बजे एक आदमी सोती हुई बच्ची को गोद में उठाकर स्टेशन से बाहर ले जा रहा है। उस आदमी ने हाफ पेंट पहन रखा था, और सुकन्या के दोस्त का गेटअप ऐसा नहीं था। पुलिस ने कैमरे में दिखने वाले आदमी को खोजना शुरू किया। छानबीन करते हुए पुलिस रिंकू साहू तक पहुंच गई।
रिंकू जमशेदपुर के टेल्को इलाके में रहता था। पुलिस ने उसे पक़ड़ लिया। पूछताछ की तो पता चला कि रिंकू ने अपने साथी कैलाश के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। रिंकू बच्चों को किडनैप करके बेचता था। पहले भी वो ऐसा कर चुका था, इस वजह से उसे एक बार जेल भी हो चुकी है। कुछ हफ्तों पहले ही वो जेल से रिहा हुआ था। रिहाई के बाद रिंकू ने फिर से ये काम करना शुरू कर दिया।
देखें वीडियो-
रिंकू ने अपने बयान में ये बताया कि उसे नशे की लत है। इसलिए वो बच्चा चोरी करके उन्हें बेचने का काम करता है। ताकि उसे नशे के लिए पैसे मिल जाएं। पुलिस के मुताबिक, रिंकू 25 जुलाई की रात को पैदल ही बच्ची को स्टेशन से बाहर लेकर गया। वहां वाटर कूलर के पास उसने बच्ची को रखा। जब बच्ची रोने लगी, तब उसे चुप कराने के लिए रिंकू ने उसे मार दिया। फिर कैलाश के साथ मिलकर उसने 26 जुलाई की सुबह बच्ची की लाश को एक थैले में बंद किया और उसे रामाधीन बागान के पास तार कंपनी के पास फेंक दिया।
बच्ची का शव बरामद करने के लिए पुलिस रिंकू की बताई हुई जगह पर पहुंची। पुलिस को एक शव रामाधीन बागान में बरामद हुआ। लेकिन उसका सिर गायब था, केवल धड़ ही मिला। रिंकू और कैलाश का कहना है, कि उन्हें नहीं पता कि बच्ची के शव का सिर कहां है। पुलिस अभी सिर की तलाश कर रही है।
बच्ची के धड़ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिंकू और कैलाश ने बच्ची का रेप करने की बात नहीं मानी है। उनका कहना है कि उन्होंने बच्ची का रेप नहीं किया है। लेकिन पुलिस रेप वाले एंगल से भी मामले की जांच कर रही है, क्योंकि बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स में चोट के गहरे निशान मिले हैं।

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
