प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेसी लतम-जूतम पर उतरे, पुलिस ने लाठी भांज भगाया (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के भीतर खाने में व्याप्त गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। रह-रह कर गुटबाजी का परिणाम भी सामने आता रहता है। आज भी प्रदेश कांग्रेस कार्यलायल में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दरअसल डॉ. अजय गुट और पार्टी से निष्कासित गुट के लोग आपस में भीड़ गए। स्थिति ऐसी उत्पन्न हो गई की पुलिस को कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज करना पड़ा। तब जाकर भीड़ हटी और स्थिति काबू में आया।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार डॉ. अजय कुमार गुट और पार्टी से निष्कासित राकेश सिन्हा और सुरेंद्र सिंह गुट में लोग आपस में उलझ गए। तू,तू-मैं,मैं से शुरू हुआ विवाद धक्का-मुक्की में तब्दील हो गया और देखते ही देखते हो हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने दोनों गुट के लोगों को समझाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन जब हालात ज्यादा बिगड़ने लगें तो पुलिस को मजबूरन इनपर लाठी चार्ज करना पड़ा।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

फिलहाल कांग्रेस कार्यलय के पास तनावपूर्ण माहौल व्याप्त है। पुलिस ने स्थिति को काबू में रखने के लिए कांग्रेस कार्यालय के बाहर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है। साथ ही पुलिस ने राकेश सिन्हा और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हम बताते चले की गिरफ्तार राकेश सिन्हा और सुरेंद्र सिंह को एआईसीसी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »