प्रकृति का खेल निराला: कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा, अजमेर का यह दृश्य रोंगटे खड़ा कर देगा

AJ डेस्क: देश भर में मानसून का दौर जारी है और अलग- अलग राज्यों में मानसून की सक्रियता भी अलग अलग है। जुलाई महीने में देश में सामान्य से कुछ ज्यादा बारिश हुई है लेकिन हालात हर जगह एक जैसे नहीं हैं। कहीं लोग अब भी बारिश के लिए तरस रहे हैं, कहीं सामान्य रिमझिम बारिश ने मौसम को खुशमिजाज बना दिया है तो कहीं भारी बारिश और बाढ़ का सैलाब देखने को मिल रहा है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी कुछ ऐसा ही हाल है जहां भारी बारिश हो रही है। हाल ही में अजमेर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक शख्स पानी के सैलाब के आगे किसी तिनके की तरह बहता चला जा रहा है और कुछ लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

 

देखें वीडियो-

 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह वीडियो शेयर किया है जहां सड़क पर पानी तेजी से बहता नजर आ रहा है और पानी के साथ एक शख्स भी सैलाब में तेजी से बहता चला जा रहा है। वीडियो को देखकर साफ तौर पर अनुमान लगाया जा सकता है कि राजस्थान के अजमेर में बारिश का क्या आलम है।

 

देखें वीडियो-

 

वीडियो में एक दरगाह भी नजर आ रही है और लोग उसके बाहर खड़े हैं। सैलाब कई सामान भी बहते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि राजस्थान के कुछ हिस्सों के अलावा, बिहार, झारखंड, असम और महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाकों में भी तेज बारिश का दौर जारी है। इन राज्यों में कई जगहों पर लोगों अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »