“साथी हाथ बंटाना”: आपके सहयोग से”आयुष”जीत जाएगा जंग, कैंसर से लड़ रहा यह बालक

AJ डेस्क: आज धनबाद मर्माहत है। हर तरफ प्रार्थनाएं, केंडल मार्च आदि का दौर चल रहा है। सभी की जुबां पर बस एक ही लाइन है- ‘Get Well Soon अंयुष।’ जी हां, 13 वर्षीय आयुष ब्लड कैंसर से जूझ रहा है। वह पिछले 4 महीनों से मुंबई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाजरत है। उसके बचने की उम्मीद अब बॉन मैरो ट्रांसप्लांट पर ही टिका है और इसके लिए आयुष को 20 लाख रूपये की जरुरत है। जिसका जुगाड़ कर पाना आयुष या उसके परिजनों के लिए मुमकिन नहीं है। तो अब क्या?

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

कहते हैं पांच मिल जाता है तो मुट्ठी बन जाती है- एक अकेली अंगुली से मुट्ठी में ज्यादा ताकत होती है। एक से ही शुरू होकर काफिला बनता है। आज धनबाद के आयुष को हम सभी के आर्थिक सहयोग और दुआ की जरूरत है। हमारी छोटी सी सहयोग आयुष को नई जिंदगी दे सकता है।

 

 

 

 

पुराना बाजार में रहने वाले रत्नेश सिंह और उसका परिवार हर तरफ से टूट चुका है। 13 वर्ष का उनका बेटा आयुष जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। कोयलांचल का इतिहास गवाह है कि यहां किसी पर विपदा आती है तो हम सब मिलकर पीड़ित का साथ देते हैं और बड़ी से बड़ी मुसीबत को खदेड़ते रहे हैं।

 

 

आज फिर एक परिवार आशा भरी नजरों से सभी की ओर टकटकी लगाए बैठा है। मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में इलाजरत आयुष के ऑपरेशन में 20 लाख का खर्च है। कहते हैं न कि बून्द बून्द से तालाब भरता है। बस, हिचकिचाहट छोड़ कर जिससे जो बन पड़ता है, वह इस नेक कार्य में अपना हाथ बंटाना शुरू कर दें तो आयुष एक बड़ी जंग जीतकर फिर से हम सभी के बीच हंसता खेलता नजर आएगा।

 

 

अंयुष के परिजन को 10 हजार रूपये का सहयोग राशि देते धनबाद थाना प्रभारी

 

आयुष के परिजनों की माने तो आयुष एक बार फिर से आम बच्चों की तरह उठ कर दौड़ सकता है, लेकिन इसके लिए उसे एक बड़ी प्रक्रिया से गुजरना होगा। डॉक्टर उसे ‘बॉन मैरो ट्रांसप्लांट’ कहते है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि आयुष के बड़े भाई 15 वर्षीय अनुराग का बॉन मैरो आयुष से मैच कर गया है। बस अब जरुरत है तो एक ऑपरेशन की। लेकिन इसके लोए 20 लाख रूपये की भारी भरकम राशि की जरुरत है जो आपके सहयोग से ही पूरा हो सकता है। नीचे आयुष को सहयोग करने वाले कुछ लोगों ने एक अपील के साथ अंयुष के पिता का बैंक एकाउंट डिटेल शेयर किया है। इस उम्मीद के साथ की आप अपने सहयोग से आयुष को जरूर बचा लेंगे।

 

 

यहाँ देखें बैंक डिटेल-

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »