सेवा परमो धरमः कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से वर्षों से धनबाद में लग रहा यह शिविर

AJ डेस्क: धनबाद होकर गुजरने या धनबाद से ही बाबा नगरी देवघर जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए शहर के रांगाटांड़ श्रमिक चौक पर यहां के श्रद्धालु बोलबम कांवरिया शिविर लगाते हैं। सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के द्वारा पिछले तीन वर्षों से यह शिविर लगाया जा रहा है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह और समाजसेवी बिपीन अग्रवाल का कहना है कि धनबाद के रास्ते बड़ी संख्या में कांवरिया देवघर जाते हैं। देवघर जाने या वहां से लौटने वाले कांवरिया की सेवा के लिए यह शिविर लगाया जाता है। श्रमिक चौक मुख्य मार्ग पर है ही, रेलवे स्टेशन भी यहां से काफी नजदीक है। रेल या सड़क मार्ग से जाने वाले कांवरिया इस शिविर से सुविधानुसार सेवा प्राप्त कर पाते हैं।

 

 

 

 

संध्या चार बजे से शिविर में सेवा शुरू हो जाता है जो देर रात तक चलता रहता है। कांवरियों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन का इंतजाम होता ही है,उनके ठहरने और दवा का भी समुचित इंतजाम शिविर में किया गया है। यही नहीं कांवरियों के मनोरंजन के लिए कीर्तन मंडली के द्वारा भजन प्रस्तुति भी की जाती है। प्रदीप सिंह ने बताया कि 20 जुलाई से शुरू हुआ यह शिविर सावन पूर्णिमा तक चलता रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »