टेरिटोरियल टीम के साथ “धोनी” खेल रहे वॉलीबॉल (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह टेरिटोरियल आर्मी के साथियों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। धोनी कश्मीर में सेना की ड्यूटी पर हैं। उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम लिया है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

वीडियो में धोनी सेना के साथियों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में वे अपनी टीम के लिए सर्विस कर रहे हैं। धोनी ने 31 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ रहेंगे। धोनी ट्रेनिंग कैंप में सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप लगाकर क्वालिफाइड पैराट्रूपर भी बन गए थे। इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी उन पर होगी।

 

देखें वीडियो-

 

 

वर्ल्डकप के सेमीफाइनल से भारत के बाहर के होने के बाद संन्यास की अटकलों के बीच धोनी ने टीम के लिए खुद को दो महीने के लिए अनुपलब्ध बताया था। उन्होंने यह समय आर्मी के साथ बिताने का फैसला किया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने स्पष्ट किया कि धोनी अभी भी सक्रिय क्रिकेट में बने हुए हैं।

 

 

 

 

 

हालांकि वेस्टइंडीज दौरे के लिए जाने वालों में धोनी की जगह युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है। सूत्रों ने बताया है कि धोनी कम से कम टी20 वर्ल्डकप 2020 तक टीम में बने रहेंगे। इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी खेलेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »