“लाश पर भी सौदा” रिश्वतखोरी ने किया मानवता को शर्मसार (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: अगर आपकों मुर्दो से भी पैसे कमाने के गुर सिखने हो तो बिहार के गया चले आइये। यहाँ दो ऐसे सरकारी कर्मचारी को हमने ढूंढ निकाला है जो मुर्दो से भी अच्छी खासी आमदनी कर लेता है। कैसे? तो चलिए पहले हम आपकों एक वीडियो दिखाते हैं-

 

देखें वीडियो-

 

 

यह मामला गया के मगध मेडिकल थाना और पोस्टमार्टम हाउस से जुड़ा है। दरअसल 29 जुलाई को जय प्रकाश नगर निवासी संतोष कुमार के घर में आग लग गई थी। जिसमें संतोष बूरी तरह झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए तत्काल स्थानीय मेडिकल अस्पताल में दाखिल किया। लेकिन इलाज के दौरान संतोष की मृत्यु हो गई। इसके बाद ही शुरू हुआ घूस काण्ड का असली खेल। दरअसल स्थानीय मेडिकल थाना के एएसआई ने शव को परिजनों को सौपने से पूर्व लाश का पोस्टमार्टम करवाने की बात कही। लेकिन इसके लिए जो कागजी प्रक्रिया करनी थी उसके एवज में एएसआई महोदय ने मृतक की पत्नी से 5 हजार रूपये बतौर घूस की मांग की।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

इतना रुपया जुटा पाने में असमर्थ मृतक की पत्नी ने एएसआई महोदय के पास काफी रोया गया जिसके बाद श्रीमान का दिल पसीज गया और उन्होंने घूस की राशि को घटा कर 5 हजार से 1 हजार रुपया कर दिया। इसके बाद किसी तरह अपने परिजनों और उनके साथ वहाँ आए आस-पास के लोगों से चंदा कर एक हजार रुपया इकठ्ठा कर एएसआई साहब को दिया। चलिए यहाँ काम हो गया। अब बारी थी पोस्टमार्टम की। लेकिन ये क्या यहाँ भी घूसखोरों ने अपना दूकान पहले से ही खोल रखा था। यहाँ हर काम के पहले से रेट फिक्स थे।

 

 

 

दरअसल यहाँ लाश को चीरने-फाड़ने के बाद उसे समेटने के 5 सौ रूपये मांगे गए। जिसे दे पाने में असमर्थ उस बेवा को अपने पति के शव के चीथड़े खुद समेटने पड़े। जब इसकी जानकारी मीडिया कर्मियों को लगी और उन्होंने उस घूसखोर एएसआई से सवाल पूछना चाहा तो वो भागने लगा। बहरहाल मामले के प्रकाश में आने के बाद जिला पुलिस के अधिकारियों और जिला प्रशासन ने उन दोनों घूसखोर कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »