पुलिस हिरासत में एक की मौत, मामले की जाँच शुरू

AJ डेस्क: दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस की गर्दन फंसते नजर आ रही है। पुलिस ने दो अपराधियों को अपने हिरासत में लिया और उन्हें थाना के हाजत में रखने के बजाय आवास में रखकर पूछताछ कर रही थी। इसमें से एक अपराधी ने आत्महत्या कर ली। जिला के एस पी कहते हैं मामले की जाँच होगी।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मलूटी के बेलबुनी गांव से पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे जयराम भगत और आशीष टुडू को गिरफ्तार किया था। यह दोनों अपराधी डकैती और लूटकांड के आरोप में पहले भी जेल जा चुके हैं, ऐसा पुलिस का कहना है। आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे दोनों अपराधी को पुलिस थाने तो ले आयी लेकिन उन्हें थाना के हाजत में रखने के बजाय पुलिस के आवास में रखा गया। इस बीच आशीष टुड्डू ने आत्महत्या कर ली।

 

 

 

 

यहां सवाल उठता है कि आखिर आशीष ने किन परिस्थितियों में आत्म हत्या करने का निर्णय लिया। क्या वह पुलिस के थर्ड डिग्री से टूट चुका था या पुलिस के हाथों ही उसकी मौत हो गयी और उसे आत्म हत्या का रूप दिया जा रहा है। पुलिस कुख्यात अपराधियों को थाना के हाजत में रखने के बजाय उन्हें आवास पर क्यों रखे हुए थी। दुमका के SP वाई एस रमेश इस मामले की खुद जाँच कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जांचोपरांत जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »